खून का रंग लाल ही क्यों होता है ? Why blood is Red in color ?

खून का रंग लाल ही क्यों होता है ?
Why blood is Red in color ? 
   
           



     दोस्तों हमारे शरीर में खून कितना महत्वपूर्ण होता है यह आप सभी जानते हैं। और हमें जब गहरी चोट लगती है तब हमारे शरीर से लाल रंग का द्रव बाहर आता है। जो गाढ़ा रंग का ग्रह होता है, जिसे हम खून कहते हैं। लेकिन दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है, कि हमारे खून का रंग लाल ही क्यों होता है ? हमारे खून का रंग नीला, पीला या सफेद क्यों नहीं होता ? तो चलिए है आज की इस पोस्ट में हम जान लेते हैं कि हमारे खून का रंग लाल क्यों होता है ?

     आपको पता ही होगा कि हमारे रक्त में तीन महत्वपूर्ण घटक पाए जाते हैं। पहला है लाल रक्त कणिकाएं (Red blood cells), दूसरा है सफेद रक्त कणिकाएं (White blood cells) और तीसरा है प्लेटलेट्स (Platelets)

     लाल रक्त कणिकाओं का काम हमारे शरीर में ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाने का होता है, साथ ही वह शरीर की कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon-dioxide) को बाहर निकालने का काम करती है। और वह शरीर में हड्डी में तैयार होती है जहां पर बोन मैरो (Bone marrow) होता है।

     सफेद रक्त रक्त कणिकाओं का काम संक्रामक रोग फंगस (Fungus) वगैरा के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करने का काम करती है। जो हड्डी में तैयार होती है जहां पर बोन मैरो होता है।

     प्लेटलेट्स भी एक प्रकार की कणिकाए होती है। और वह हमारे शरीर से खून बहने से रोकने में मदद करती है। अगर आपको चोट लगती है और खून बहने लगता है, तब प्लेटलेट्स वहां भागते हैं और खून बहने से रोकने के लिए मदद करते हैं।

     तो खून में इन मिश्रण में लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा दूसरे कणिकाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है। आपको अगर काउंट बताया जाए तो 600 रक्त कणिकाओं में सिर्फ 1 रक्त सफेद रक्त कणिका होगी। तो आपको इससे अंदाजा लगा होगा कि लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा दूसरे रक्त कणिकाओं के मुकाबले कितनी ज्यादा होती है ?

     साथ ही लाल रक्त कणिकाओं में एक घटक सबसे ज्यादा पाया जाता है जिसे हम हीमोग्लोबिन (Himoglobin) कहते हैं, जो लाल रंग का होता है। तो हीमोग्लोबिन में लोह (Iron)  पाया जाता है। आपको पता है कि लाल रक्त कणिकाएं जो शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई करने का काम करती है,  यह लाल रक्त कणिकाएं के अंदर जो हीमोग्लोबिन है उसके अंदर जो लोग हैं वह जब ऑक्सीजन के साथ मिलता है तब वहां लाल रंग बन जाता है। तो इसी वजह से हमारे खून का रंग लाल होता है।

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं इस पोस्ट में आपको जरूर पता चला होगा कि हमारे खून का रंग लाल ही क्यों होता है ?

WHY BLOOD IS RED IN COLOR ?

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दांत सफेद क्यों होते हैं ? Why teeth are White in color ?

गाड़ी पर A/F क्यों लिखा होता है ? Why is A/F written on number plate of new vans ?